पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शौचालय निर्माण में अनियमितता, किया विरोध

शौचालय निर्माण में अनियमितता, किया विरोध

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुरकुंडा | लबगापंचायत के रसदा अंबा टोला में बुधवार को ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण कार्य में बरती जा रही अनियमितता का जमकर विरोध किया। ग्रामीणों ने निमार्ण कार्य को बंद करा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम स्वच्छता समिति के तहत अंबा टोला में शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। प्रत्येक लाभुकों से समिति एक हजार रुपए ले रही है। इसके अलावा शौचालय निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। विरोध करने वालों में आशीष कुमार, रूपलाल कुमार, प्रमोद कुमार, रमेश प्रसाद, संजय प्रसाद, दिगवा देवी, अरूण साव, राजेंद्र साव सहित अन्य शामिल हैं।