पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिलों को मिलाता है मेला : रोशनलाल

दो दिलों को मिलाता है मेला : रोशनलाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेले का शुभारंभ करते रोशनलाल चौधरी मौजूद अन्य लोग।

भास्कर न्यूज . भुरकुंडा

बरघुटुवा में शनिवार को जीउतीया मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन आजसू के केंद्रीय महासचिव रौशन लाल चौधरी, पार्षद सुरेश महतो, समाजसेवी प्रवीण राजगढिय़ा, मुखिया अमरनाथ महतो, दिलीप दांगी ने संयुक्त रूप से किया। रौशनलाल चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के मेले का आयोजन होने से आपस में प्रेम बढ़ता है। मेला में इग्नेश प्रीतम म्युजिकल ग्रुप रांची के गायक इग्नेश कुमार, आजाद अंसारी, अंजली, सुमन, ललिता ने नागपुरी एवं खोरठा गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं ग्रुप की डांसर खुशी एवं स्वाति ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों के बीच समा बांध दी। मेला में दर्जनों गांव के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष बलदेव महतो, उपाध्यक्ष बसंत करमाली, पंसस सुलेंद्र मुंडा, संरक्षक चैता करमाली, सचिव, अजमुद्दीन अंसारी, झालो देवी, राजू करमाली, राजकुमार मुंडा, छेदी मुंडा, लखन मुंडा, उमेश करमाली, मुखिया विजय मुंडा, रजलाल मुंडा सहित दर्जनों लोगों का विशेष योगदान रहा।

फोटो16 मेला का उद्घाटन करते रौशन लाल चौधरी।