- Hindi News
- छात्रहित को नजरअंदाज कर रही सरकार : रविकांत
छात्रहित को नजरअंदाज कर रही सरकार : रविकांत
रामगढ़ | राज्यसरकार छात्रहितों का लगातार उपेक्षा कर रही है। शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक पहल नहीं हो रही है। इसी के विरोध में बुधवार को अभाविप की छात्र शक्ति सीएम आवास का घेराव करेगी। यह बात जुबली कॉलेज भुरकुंडा अभाविप के प्रभारी रविकांत उर्फ बडू सिंह ने कही है। रविकांत ने कहा कि छात्र को देश का भविष्य बताया जाता है। लेकिन इस भविष्य को निखारने के लिए सुविधा नहीं दी जा रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने देशहित में छात्र शक्ति को आगे आने का आह्वान किया है।