अभाविप का सीएम आवास घेराव आज
भुरकुंडा | अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद भुरकुंडा नगर इकाई बुधवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। परिषद के नगर मंत्री देव कुमार ने कहा कि राज्य में फैली शैक्षणिक कुव्यवस्था, अराजकता एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ घेराव की जा रही है। घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता डोर-टू-डोर छात्रों से संपर्क कर जन-जागरण अभियान चला रहे हैं। घेराव के इस छात्र महासंग्राम में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं भुरकुंडा थाना चौक से मुख्यमंत्री आवास के लिए रवाना होंगे।