सड़क निर्माण को लेकर जमीन की मापी
सीसीएलबरका-सयाल सीएसआर के तहत बनगडा गांव के रजक टोला में बनने वाले पीसीसी सड़क को लेकर मंगलवार को इंजीनियर ने जमीन की मापी की। बरका-सयाल क्षेत्र के चीफ मैनेजर सिविल सीआर महापात्रा एवं सिविल इंजीनियर एके झा ने बताया कि बनगडा गांव स्थित फोरलेन से रजक टोला तक सीसीएल सीएसआर के तहत पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। जिसकी लागत करीब 9 लाख रुपए है। सड़क की चौड़ाई दस फीट होगी। सड़क के बन जाने से ग्रामीणों का आवागमन काफी सुविधाएं होंगी। बरसात के दिनों में रजक टोला के लोगों को गांव तक आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मौके पर राजकिशोर पांडेय, शंकर सिंह, प्रदीप मांझी, रोहित रजक, यदुनाथ रजक, बालकिशुन रजक, घाना रजक, रामेश्वर रजक, गुना रजक, अशोक रजक, निरंजन रजक, छोटन रजक, बबलू रजक, राजेश रजक सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे। इधर, सीसीएल सीएसआर के तहत मतकमा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के चहारदीवारी निर्माण को लेकर मापी की गई। चहारदीवारी का निर्माण 4 लाख रुपए की लागत से की जाएगी।