पीसीसी सड़क का शिलान्यास
भुरकुंडा | जरादगांव के अखरा टोला में मंगलवार को 13वीं वित्त आयोग से बनने वाले पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास लबगा पंचायत के मुखिया जितेंद्र मुंडा एवं पंसस अशोक करमाली द्वारा किया गया। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि पीसीसी सड़क का निर्माण 1 लाख 99 हजार रुपए की लागत से किया जाएगा। मौके पर किशुन गंझू, मुकुंद गंझू, नारायण महतो, सोहन गंझू, राशि मुंडा, अजीत सिंह खरवार, संतोष महतो, लालचंद साव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।