सीआईडी पहुंची सौंदा बस्ती
भुरकुंडा | पूर्वमंत्री योगेंद्र साव से संबंधित जानकारी लेने शुक्रवार को सीआईडी भुरकुंडा थाना अंतर्गत सौंदा बस्ती पहुंची। मिली सूत्रों के अनुसार लाल रंग के स्विफ्ट कार से आये सीआईडी ने सौंदा बस्ती निवासी सह विधायक प्रतिनिधी विनोद साव के कार्यालय पहुंचकर जांच पड़ताल की और इसके बाद सौंदा बस्ती स्थित पैट्रोल पंप के पास विनोद साव की गाड़ी की भी जांच की। इस बारे में जानकारी लेने के लिए विनोद साव से मोबाइल पर फोन किया तो मोबाइल बंद पाया।