डीजीएमएस ने किया माइंस का निरीक्षण
भुरकुंडाकोलियरी के बलकुदरा माइंस का शुक्रवार को डीजीएमएस मिहिर चौधरी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद रीवर साइड स्थित रेस्ट हाऊस में चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि सुरक्षा से संबंधित जानकारी लेने आया था। सुरक्षा के प्रति यहां के अधिकारी काफी अच्छा काम कर रहें हैं। यहां की व्यवस्था देखा तो संतोषजनक पाया। इसके अलावे अधिकारियों को सुरक्षा से संबंधित कई दिशा निर्देष भी दिये। निरीक्षण के दौरान लोवर सीमाना माइंस पहुंचा जहां पर पाया कि खदान से हो रहे गैस रिसाव में भी कमी आई है। उन्होंने कोयले की ओवर लोडिंग नहीं करने की बात कही। साथ ही ट्रक को त्रिपाल से ढंककर कोयले की ढुलाई करने और सड़़क पर पानी छिड़काव करने का निर्देष दिया। मौके पर पीओ पीके सिन्हा, आरबी महतो, एएन सिंह, डीके सिंह, सुधीर सिन्हा मौजूद थे।