पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मउवि प्रधानाध्यापिका का निधन

मउवि प्रधानाध्यापिका का निधन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुरकुंडा | बिरसाचौक स्थित महात्मा गांधी उच्च विद्यालय भुरकुंडा की प्रधानाध्यापिका उर्मिला झा (59 वर्ष) पति डॉ. केके झा का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। प्रधानाध्यापिका पिछले एक सप्ताह से बीमार चल रही थीं। उनका इलाज नागरमल मोदी सेवा सदन रांची में चल रहा था। शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। प्रधानाध्यापिका के आकस्मिक निधन से विद्यालय परिवार सहित क्षेत्र के लोग मर्माहत हैं। शोक व्यक्त करने वालों में अशोक कुमार मिश्र, कैलाश राम, सुषमा कुमारी, दीप मल्लिका राय, सुमन कुमारी, निक्की कुशवाहा, चंद्रदेव प्रसाद, मोगल राम, श्रवण प्रजापति, लालदेव मुंडा, डॉ. गजाधर महतो प्रभाकर, भवानी महतो, जानकी ठाकुर, शशिकांत, शिवधर, हृदय नारायण, रूपेश विश्वकर्मा सहित दर्जनों लोग शामिल हैं।