सौंदा डी में खेल सामग्री का वितरण
भुरकुंडा | सौंदाडी पंचायत के मुखिया उपेंद्र शर्मा ने रविवार को सीसीएल बरका-सयाल सीएसआर द्वारा प्रदत्त खेल सामग्री का वितरण खिलाड़ियों के बीच किया गया। मुखिया ने क्लब घर, छह नंबर कॉलोनी, चर्च कॉलोनी, शक्ति नगर के फुटबॉल टीमों के बीच एक-एक फुटबॉल एवं अन्य दो टीमों के बीच एक-एक वालीबॉल का वितरण किया। मौके पर संजय कुमार, मनोज, मो. अनवर, संजय चौधरी, सुरेश महतो, मुकेश, मथुरा, संदीप, अजय सहित अन्य मौजूद थे।