नौ दिवसीय यज्ञ को लेकर ध्वजारोहण
रीवरसाइड गांधी पार्क स्थित शिव मंदिर प्रांगण में मां भगवती काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर पूरे विधिविधान से ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण अनुष्ठान में पुजारी निवेदन तिवारी ने वैदिक मंत्रोचारण के बीच पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण करवाया। पूजा अर्चना में बतौर यजमान मनु दास शामिल थे। नौ दिवसीय महायज्ञ 19 फरवरी को कलश जलयात्रा एवं मंडप प्रवेश के साथ शुरु होगा।
20 फरवरी को यज्ञशाला अग्नि प्रज्वलित, चंडी पाठ प्रारंभ, अग्नि परिक्रमा शुरु, 21,22 एवं 23 को नित्य पूजन, संध्या आरती, श्रीभगवत कथा, 24 को देवी अधिवास, संध्या आरती, श्रीभगवत कथा, 25 को पुष्प अधिवास, श्रीदेवी भगवत कथा, 26 को प्रतिमा नगर भ्रमण, अग्निवास, 27 को देवी प्राण प्रतिष्ठा, मातृका पूजन, नौ ग्रह पूजन, बलिदान, हवन, महाभोग एवं भंडारा का आयोजन किया गया है। ध्वजारोहण में जितेंद्र प्रसाद, हरि कुमार, अरुण, विजय राम, भोला यादव, राजू मल्होत्रा, राकेश दास, संजय रवि, संजय सिंह, ओमप्रकाश, प्रेम कुमार सिंह, वरुण प्रसाद, विनोद दास, मिथलेश कुमार, बलजीत सिंह, नरेंद्र सिन्हा नप्पू सहित दर्जनों शामिल थे।
ध्वजारोहण करते लोग।