- Hindi News
- भुरकुंडा, भदानीनगर और बासल में बने क्लस्टर
भुरकुंडा, भदानीनगर और बासल में बने क्लस्टर
भुरकुंडा | बड़कागांवविधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने भुरकुंडा, भदानीनगर एवं बासल क्षेत्र में क्लस्टर बनाया है। क्लस्टर भुरकुंडा में महात्मा गांधी उच्च विद्यालय, भदानीनगर में कुशवाहा धर्मशाला चिकोर एवं बासल में थाना के समीप उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलकुदरा में बनाया गया है। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सीआईएसएफ, तेलंगाना स्टेट पब्लिक फोर्स एवं डीएपी के जवानों की बटालियन आई है।