दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता कल
सीसीएलबरका-सयाल अंतर परियोजना दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता महात्मा गांधी स्टेडियम उरीमारी में शुक्रवार से शुरु होगी। इसमें मुख्य रुप से महाप्रबंधक ईश्वरचंद्र मेहता उपस्थित होंगे। प्रतियोगिता में प्रक्षेत्र के सीसीएल बरका-सयाल महाप्रबंधक कार्यालय से चार महिलाएं, सात पुरुष, उरीमारी परियोजना से छह महिलाएं, 11 पुरुष, सौंदा डी/सेंट्रल सौंदा परियोजना से सात महिलाएं, 16 पुरुष, भुरकुंडा परियोजना/आरडब्ल्यूएस भुरकुंडा से चार महिलाएं, 18 पुरुष, बिरसा परियोजना से दो महिलाएं, 19 पुरुष सयाल डी कोलियरी से चार महिलाएं एवं 24 पुरुष भाग लेंगे। प्रतियोगिता में सफल टीम को महाप्रबंधक ईश्वरचंद्र मेहता पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।
खेल-कूद प्रतियोगिता के सफल संचालन को लेकर बुधवार को महात्मा गांधी स्टेडियम उरीमारी में खेल समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बिरसा पीओ विभूति भूषण मिश्रा ने की। मौके पर खान प्रबंधक रामेश्वर मुंडा, खेल तकनीकी सलाहकार रामाशीष कुमार, डब्ल्यूडब्ल्यू कुजूर, शिशिर गर्ग, वरुण कुमार, मोती सिंह, रंजन सोहराय, महावीर उरांव, एके सिंह, भरत प्रसाद, सुनिल कुमार, रामनारायण प्रसाद, ओम प्रकाश पांडेय, महेश गिरी, महावीर प्रसाद, रविन्द्र विश्वकर्मा, महादेव मांझी, शिवचरण करमाली, श्रीकांत गुप्ता, सुखदेव उरांव, रोतीन दत्ता, केदार राम सहित खेल समिति के कई लोग मौजूद थे।
बैठक में उपस्थित खेलकूद संचालन समिति के लोग।