पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतियोगिताओं से बच्चों में आता है निखार जगदीश बेदिया

प्रतियोगिताओं से बच्चों में आता है निखार-जगदीश बेदिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साहित्य साधना संचार मंच ने कराया प्रतियोगिता का आयोजन

राजकीयउत्क्रमित उच्च विद्यालय लपंगा में शनिवार को साहित्य साधना संचार मंच ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुरारी शर्मा एवं मुखिया जगदीश बेदिया ने किया।

इस अवसर पर एकांकी, नृत्य, प्रश्नोत्तरी एवं स्वागत गीत प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता के स्वागत गीत में प्रथम पुष्पा कुमारी, द्वितीय सोनल कुमारी, प्रश्नोत्तरी में प्रथम रूखसार परवीन, संतोष प्रजापति, एकांकी में प्रथम मोनिका कुमारी, पूजा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, प्रियंका कुमारी, द्वितीय आफताब एवं नीतीश सफल प्रतिभागी घोषित किए गए। सफल प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए।

अध्यक्षता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक मिश्र एवं संचालन प्रतिभा देवी ने किया। मौके पर प्रधानाध्यापक सुशील राम, राजेश प्रसाद, कौलेश्वर महतो, गुलदीप बेदिया, राजेंद्र महतो, राजकुमार तुरी, रूबी खातून, निगार सुल्ताना, सीमा कुमारी, प्रमोद कुमारी श्रीवास्तव, स्मिता आनंद, उषा किरण खेस, एमए अंसारी, धनंजय औरंगाबादी सहित दर्जनों बच्चे मौजूद थे।

भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करते मुखिया।