पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास
भुरकुंडा | बलकुदरापंचायत के महली टोला में 13वीं वित्त आयोग योजना के तहत सोमवार को ईंट सोलिंग एवं पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास पंचायत के मुखिया विजय मुंडा ने किया। मुखिया ने बताया कि ईंट सोलिंग एवं पीसीसी पथ का निर्माण कार्य 1 लाख 31 हजार रुपए की लागत से किया जा रहा है। पथ का निर्माण हो जाने से महली टोला के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। मौके पर वार्ड सदस्य सरिता देवी, रवि कुमार, शिवचरण महली, शनिचर महली, कमलनाथ महतो, प्रभु मुंडा, दीपक कुमार, विक्रम कुमार, अनिल बेदिया, सोहरी देवी, सावित्री देवी, सुरेश साव सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।