पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीसीएल बरका सयाल सेफ्टी द्विपक्षीय कमेटी की बैठक

सीसीएल बरका-सयाल सेफ्टी द्विपक्षीय कमेटी की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीसीएलबरका-सयाल सेफ्टी द्विपक्षीय कमेटी की बैठक शनिवार को रीवर साईड स्थित ऑफिसर्स क्लब में हुई। इसमें मुख्य रूप से सुरक्षा एवं बचाव के सीजीएम सुमित घोष, बरका-सयाल जीएम आईसी मेहता, पीके सिंह, डीएम अंसारी, बीके मिश्रा, केपी मिश्रा, एसके सिंह एवं क्षेत्रीय सलाहकार समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र के विभिन्न कोलियरियों में सुरक्षा एवं बचाव पर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान क्षेत्रीय सलाहकार समिति के ट्रेड यूनियन सदस्यों ने कहा कि सुरक्षा के साथ बचाव भी बहुत जरूरी है। कोलियरियों में काम करने वाले मजदूरों को उत्पादन से संबंधित सुरक्षा सामग्री कि समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। सदस्यों ने प्रबंधन से सयाल मोड़ से भुरकुंडा एवं उरीमारी सड़क बनाने, भुरकुंडा एवं सौंदा डी कोलियरी में 24 घंटे बिजली आपूर्ति, ओवरहेड लाइन आदि की मांग की। सीसीएल सुरक्षा एवं बचाव के सीजीएम सुमित घोष ने सेफ्टी सलाहकार समिति के सदस्यों के मांगों एवं सुझावों पर सकारात्मक पहल करने की बात कही। मौके पर प्रबंधन की ओर से एसओपी वीएसपी सिन्हा, सएओसी सैयद विदायतुल्ला, डॉ. कावेरी विश्वास, डीके रामा, डीएन शर्मा, पीके सिन्हा, एसपी सिन्हा, रंजीत प्रसाद, आरबी महतो, सुधीर सिन्हा, एनपी सिन्हा, एनके सिंह, यूनियन की ओर से उदय कुमार सिंह, आईडीपी सिंह, अशोक कुमार शर्मा, विंध्याचल बेदिया, रघुनाथ सिंह, सरयू मौजूद थे।