बाइक की डिक्की से उड़ाए 15 हजार
भुरकुंडा | मेनरोड भुरकुंडा स्थित गौतम एजेंसी के सामने सोमवार को खड़े बाइक का डिक्की को तोड़कर उचक्कों ने 15 हजार रुपए एवं जरूरी कागजात उड़ा लिया। घटना की जानकारी भुक्तभोगी ने पुलिस को दिया। भुक्तभोगी कुर्से निवासी करमनाथ तुरी, प|ी झानो देवी, पुत्र अजीत कुमार ने भुरकुंडा थाना के सअनि निगम सिंह को बताया कि पटेलनगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया से 20 हजार रुपया निकाला था। तीनों अपनी बाइक हीरो जेएच 01 एएस 7686 से भुरकुंडा बाजार खरीदारी करने पहुंचे। बाइक को गौतम एजेंसी के सामने खड़ा कर डिक्की में रखे 20 हजार रुपए में से 5 हजार रुपये निकाल कर खरीदारी करने चले गए। लौटकर आने पर देखा की बाइक का डिक्की टूटी हुई थी।