पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्व. रीझूनाथ मेमोरियल टूर्नामेंट शुरू

स्व. रीझूनाथ मेमोरियल टूर्नामेंट शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुरकुंडा | बिरसानगर दुंदुवा में सोमवार से स्व. रीझूनाथ मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन आजसू के केंद्रीय महासचिव रौशन लाल चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय एवं फुटबॉल को किक मारकर किया। रौशन लाल चौधरी ने कहा कि खेलों से लोगों में शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। फुटबॉल के प्रति युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। टूर्नामेंट के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं के प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जा रहा है। टूर्नामेंट में 16 टीम हिस्सा लेगी। उद्घाटन मैच आदिवासी क्लब सयाल बनाम एसटी स्पोर्टिंग क्लब मतकमा के बीच खेला गया। जिसमें मतकमा 5-2 से विजय रहा। मैच का सफल संचालन रेफरी मिथलेश मांझी ने किया। मौके पर डॉ. एके सिन्हा, दिलीप दांगी, जगरनाथ पासवान, राजेश महली मौजूद थे। टूर्नामेंट को सफल बनाने में विजय मुंडा, दीपक, मिंटू, सोहराय, संजय नायक, अशोक टोप्पो, सूरज करमाली, मुकेश सहित अन्य जुटे हैं।