पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोयलांचल क्षेत्र में शांतिपूर्ण हुआ मतदान

कोयलांचल क्षेत्र में शांतिपूर्ण हुआ मतदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुरकुंड : अपनी कैंसर पीड़ित मां गिरिजा देवी को साइकिल से मतदान केंद्र ले जा रहा युवक।

अपनी चार पीढ़ी के साथ मतदान करने जाती 102 वर्षीय रामदुलारी देवी।

भुरकुंडा | कोयलांचलसहित ग्रामीण क्षेत्र में तीसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। कोयलांचल के भुरकुंडा, सेंट्रल सौंदा, सौंदा डी, सौंदा बस्ती में 59, भदानीनगर के ग्रामीण क्षेत्र में 64 एवं बासल ओपी क्षेत्र में 62 फीसदी मतदान हुआ। मतदान को लेकर सुबह से ही मतदाताओं का तांता मतदान करने के लिए लगा रहा। सभी मतदान केंद्रों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हो गया। भुरकुंडा, भदानीनगर एवं बासल क्षेत्र में मतदान को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया। कोयलांचल में दोपहर 12 बजे तक 30 प्रतिशत, भदानीनगर के ग्रामीण क्षेत्र में 40 प्रतिशत एवं बासल क्षेत्र में 40 प्रतिशत मतदान हो चुका था। दोपहर के बाद मतदान धीमी गति से हुआ। मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर ऑब्जर्वर, बीडीओ, सीओ, एमओ, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी एवं सशस्त्र बल पुरी तरह मुस्तैद थे।