सौंदा बस्ती में 90 लोगों ने रक्तदान किया
सौंदा बस्ती पंचायत के मुखिया दयानंद प्रसाद, राज फाइनेंस और बेस संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को मुखिया कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुखिया दयानंद प्रसाद ने किया। इस अवसर पर 90 लोगों ने रक्तदान किया।
शिविर में सीसीएल बरका-सयाल के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जहां दर्जनों लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई और निशुल्क दवा का वितरण किया गया। शिविर को सफल बनाने में डाॅ. जयप्रकाश गुप्ता, एके अग्रवाल, सुशील कुमार, रामजीवन महतो, एमआई अहमद, उदित पाल, सदानंद प्रसाद, जेएन प्रसाद, पप्पू, अमित कुमार, निखिल कुमार का विशेष योगदान रहा।
शिविर में उपस्थित लोग।