बाबा जय गुरुदेव सत्संग का आयोजन
चैनगड्डागरवा टांड़ में सोमवार को बाबा जय गुरुदेव जी सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में आध्यात्मिक गुरु उमाकांत महाराज ने कहा कि गौ की रक्षा, गौ को राष्ट्रीय पशु घोषित करने, गाय के हत्यारे को फांसी की सजा दिलाने के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री से मांग करेंगे। इसके लिए एक हजार हस्ताक्षरयुक्त पत्र प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा। उन्होंने लोगों से मांस मदिरा छोडऩे की अपील की। मौके पर बालदेव उरांव, बंशी मुंडा, दशरथ उरांव, कृष्णा उरांव, रवि उरांव, सुनील उरांव, गोपाल उरांव, किशोर उरांव, लखन उरांव, राधिका, रेशमा, संगीता, कांती, फुलमनी, फुलो, मीना, गीता, दुरगी, वीणा, प्रभा, सीता सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।