पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीडि़त के लिए किया धन संग्रह

बाढ़ पीडि़त के लिए किया धन संग्रह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरकाकाना | नयानगरघुटूवा सहित आस पास के क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक साव के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर बाढ़ पीडि़तों के लिए धन संग्रह किया गया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम क्रमवार चालू किया गया। इसके बाद सौंदा बस्ती, भुरकुंडा क्षेत्र में संग्रह किया जाएगा। साथ ही जमा राशि को भाजपा के प्रदेश कार्यालय रांची में जमा किया जाएगा। जो राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में दिल्ली जाएगी। धन संग्रह कार्यक्रम में संजय लाला, डबलू सिंह, गौतम पात्रा, लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, संजय सिंह, मनोज फौजी, संजय कुमार प्रजापति, विशाल कुमार, टूनटुन सिंह , उजपल सिंह, हेमनाथ सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।