- Hindi News
- ज्ञान दीप कोचिंग में हिंदी एवं शिक्षक दिवस मना
ज्ञान दीप कोचिंग में हिंदी एवं शिक्षक दिवस मना
भुरकुंडा | भदानीनगरनीचे मार्केट स्थित ज्ञान दीप कोचिंग सेंटर ने सोमवार को आईएजी सामुदायिक भवन में हिंदी शिक्षक दिवस मनाया। मौके पर सर्वप्रथम सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाया गया। सेंटर के छात्रों द्वारा गीत-संगीत, नाटक, चुटकुला, कविता, नागपुरी एवं हिन्दी गानों पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों के बीच समा बांध दिया। मंच संचालन अंजली श्रेयम ने किया। मौके पर समाजसेवी पंचम सिंह, शिक्षक रूपेश विश्वकर्मा, अजय कुमार, विजय कुमार, अमित प्रसाद, नंदनी कुमारी, सृष्टि कुमारी, पुष्पा कुमारी सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद थे।