- Hindi News
- ग्रामीणों ने की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
ग्रामीणों ने की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
भुरकुंडा | चोरधरापंचायत भवन में सोमवार को ग्रामीणों ने बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से मुखिया राजेंद्र सिंह दारा उपस्थित थे। बैठक में वैंकटेश स्पंज आयरन फैक्ट्री से सीएसआर के तहत एम्बुलेंस, तुरी टोला में विद्युत आपूर्ति, पानी टैंकर एवं नवप्राथमिक विद्यालय में बेंच डेस्क देने की मांग की गई। मौके पर अखिलेश टोप्पो, संतोष मांझी, सरूबाला देवी, महेंद्र कुमार, रामस्वरूप राय, किशोर उरांव, आशा देवी, ललिता देवी, धनीराम मांझी सहित अन्य लोग मौजूद थे।