पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों के लिए किया धन संग्रह

बाढ़ पीड़ितों के लिए किया धन संग्रह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुरकुंडा | रोटरीसामुदायिक संगठन एवं रोटरी क्लब भुरकुंडा ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए धन संग्रह किया। धन संग्रह कार्यक्रम का शुभारंभ भुरकुंडा थाना प्रभारी विद्या प्रसाद सिंह ने आर्थिक सहयोग कर किया। धन संग्रह कार्यक्रम में ला एंग्लाइज स्कूल के छात्रों ने विशेष योगदान दिया। क्लब के सदस्यों ने बताया कि बाढ़ पीड़ितोंं के लिए धन संग्रह कर प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में भेजा जाएगा। ताकि जम्मू-कश्मीर के बाढ़-पीडि़तो को मदद मिल सके। धन संग्रह करने वालों में परमजीत सिंह धामी, अशोक शर्मा, धनंजय अग्रवाल, अजय गोयल, टिकेश्वर महतो, राजेश्वर शर्मा, रितेश मिश्रा, योगेश दांगी, संजय पांडेय, श्रीकांत गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल थे। इधर, जेएम कॉलेज के शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारियों ने जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मंगलवार को भुरकुंडा बाजार एवं अन्य क्षेत्रों में सहायता राशि एकत्र करेंगे। उक्त जानकारी प्राचार्य प्रो. रामानुज सिंह ने दी।