- Hindi News
- कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची कुजू और चरही की टीम
कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची कुजू और चरही की टीम
प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी।
भास्कर न्यूज | भुरकुंडा
रीवर साइड मयूर स्टेडियम में चल रहे सीसीएल अंतर क्षेत्रिय तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को सेमीफाइनल मैच खेला गया। पहला सेमी फाइनल मैच ढोरी बनाम चरही के बीच खेला गया। जिसमें चरही की टीम 29-15 अंक से विजयी रही। चरही के सुनील पांडेय को मैन ऑफ मैच घोषित किया गया। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच बरका-सयाल बनाम कुजू के बीच खेला गया। जिसमें कुजू 48-18 अंक से विजेता बने कुजू के सारथी को मैन ऑफ मैच का पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार उरीमारी परियोजना पदाधिकारी एन गुप्ता ने प्रदान किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को कुजू बनाम चरही के बीच खेला जाएगा। मैच का सफल संचालन रेफरी बीआर त्रिपाठी, केके झा, एसएन आचार्य, मो. कमरूद्दीन और संतोष गुप्ता ने किया। प्रतियोगिता का सफल बनाने में आरके डोरा, अजय कुमार, रोतिन दत्ता, बृजकिशोर पासवान, केदार राम, श्रीनाथ करमाली, मिथलेश कुमार, अखिलेश सिंह, मिसे मेरी, ललिता, श्रीकांत गुप्ता सहित अन्य जुटे हैं। आयोजन समिति ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता का समापन समारोह रविवार को 2 बजे से शुरू होगा। जिसके मुख्य अतिथि महाप्रबंधक कल्याण रांची वीएन प्रसाद उपस्थित होंगे।