- Hindi News
- प्रेषित शिविर में बनावटी जीवन से परहेज करने के सिखाए गए गुर
प्रेषित शिविर में बनावटी जीवन से परहेज करने के सिखाए गए गुर
भुरकुंडा | कैथोलिकआश्रम उच्च विद्यालय भुरकुंडा के सभागार में शनिवार को स्कॉट एवं गाइड जिला मुख्यालय के निर्देश पर फ्री बिइंग मी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रशिक्षक जिला संगठन आयोग सूरज कुमार एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक फादर साजू ने छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देते हुए इमेज मीथ के बारे विस्तृत रूप से जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि आज के युवा मायावी दुनिया को ओर भागते हैं, हीरो-हिरोइन को आदर्श मानते हैं। ऐसा बनावटी जीवन जीने से समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है। इसलिए अपना लक्ष्य निर्धारित कर योजनबद्ध तरीके से आगे बढ़ने की आवश्यकता है। शिविर में कैथोलिक आश्रम एवं पावन क्रूस स्कूल भुरकुंडा के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। मौके पर सिस्टर अनुपम, रजनी डुंगडुंग, वासिल कुजूर, तरुण दास अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।