- Hindi News
- युवा कांग्रेस ने बलकुदरा खुली खदान में किया धरना प्रदर्शन
युवा कांग्रेस ने बलकुदरा खुली खदान में किया धरना-प्रदर्शन
धरना-प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस के सदस्य।
भास्कर न्यूज | भुरकुंडा
युवा कांग्रेस ने शनिवार को भुरकुंडा कोलियरी के मदनाटांड़ स्थित बलकुदरा खुली खदान के समीप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना में मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीपी संतन उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि बलकुदरा खुली खदान से पूर्व में भी कई गांव के ग्रामीण विस्थापित हो चुके हैं। उन्हें सीसीएल प्रबंधन ने अभी तक कोई नौकरी एवं मुआवजा नहीं दिया है। बलकुदरा खुली खदान पुन: चालू की गई है। जिसमें विस्थापित एवं प्रभावित गांव के लोगों को रोजगार दिया जाए। धरना के पश्चात महाप्रबंधक बरका-सयाल के नाम स्थानीय अधिकारी को छह सूत्री मांग-पत्र सौंपा गया। अध्यक्षता सरफराज अहमद एवं संचालन कामेशर राम ने किया। मौके पर अमर यादव, मानो देवी, दिलो देवी, राजो देवी, कुमली देवी, कमल प्रजापति, रामेश्वर गोप, रहीम अंसारी, जागो राम, राजकुमार पांडेय, सुरेश पासवान, जगला मुंडा, नागेश्वर यादव, इरफान अंसारी, मेराज अंसारी, लोचन प्रजापति, सरिता देवी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।