- Hindi News
- श्री अग्रसेन स्कूल में मिशन एग्जामिनेशन 2015 प्रारंभ
श्री अग्रसेन स्कूल में मिशन एग्जामिनेशन 2015 प्रारंभ
भुरकुंडा | श्रीअग्रसेन स्कूल पटेल नगर में शनिवार से सीबीएसई 12वीं की परीक्षा को देखते हुए मिशन एक्जामिनेशन 2015 शुरू किया गया। जिसके तहत छात्रों को विषयवार तैयारी के लिए कई टिप्स दिए जाएंगे। ताकि परीक्षार्थी परीक्षा में तनावमुक्त होकर अच्छे परिणाम हासिल कर सकें। मिशन के पहले दिन न्यूटन क्लासेस रांची के निदेशक सह गणित विशेषज्ञ आरके मल्लिक ने बच्चों को गणित के कई टिप्स दिये। उन्होंने कहा कि अधिकांश छात्र-छात्राओं में गणित विषय का डर बना रहता है। यही कारण है कि छात्र इस विषय से भागने की कोशिश करते हैं। लेकिन वे भूल जाते हैं कि गणित ही वह विषय है जिसमें शत प्रतिशत अंक लाया जा सकता है। गणित के विद्यार्थी , में सुरेशन, सरल रेखा, सांख्यिकी, ज्यामिति पर अधिक ध्यान दें। गणित फॉर्मूलों को रटकर नहीं बल्कि समझकर ही याद करें। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिन्हा मौजूद थे।