पहले दिन कथारा, अरगड्डा चरही और रजरप्पा विजयी
शुभारंभ पर नृत्य प्रस्तुत करती डीएवी उरीमारी की छात्राएं जीएम के साथ अन्य लोग।
भास्कर न्यूज | उरीमारी
सीसीएलअंतर क्षेत्रीय चार दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता हिल व्यू स्टेडियम सयाल में मंगलवार को शुरु हुई। इसकी शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि सीसीएल बरका-सयाल महाप्रबंधक प्रकाश चंदा ने फुटबाॅल पर किक मारकर, बैलून उड़ाकर झंडोत्तोलन कर की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल-कूद जीवन के लिए हमेशा फायदेमंद रहा है। उन्होंने कहा कि सीसीएल द्वारा इतनी बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया जात है। यह सीसीएल के अधिकारियों कर्मचारियों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि फुटबाॅल प्रतियोगिता को बेहतर करने के लिए जो बन पड़ेगा, वह हम करेंगे।
पिपरवारने कथारा, अरगड्डा ने एनके को हराया
प्रतियोगिताके पहले दिन उद्घाटन मैच पिपरवार बनाम कथारा के बीच खेला गया। इसमें पिपरवार की टीम ने चार गोल से कथारा को पराजित किया। मैन आॅफ मैच पिपरवार के गोपाल गंझू को मिला। प्रतियोगिता का दूसरा मैच सीएचएन बनाम सीआरएस खेला जाना था परंतु सीएचएन की अनुपस्थिति में सीआरएस को वाॅकओेवर दिया गया। जबकि तीसरा मैच अरगड़डा बनाम एनके एरिया के बीच खेला गया। जिसमें अरगड्डा की टीम एक गोल से विजयी रही।
मैन आॅफ मैच से अरगड्डा के सीमरा उरांव को नवाजा गया। इधर, सेंट्रल सौंदा फुटबाॅल मैदान में भी प्रतियोगिता के पहला मैच चरही बनाम ढोरी के बीच खेला गया। जिसमें चरही ने चार गोल से विजय प्राप्त की। दूसरा मैच रजरप्पा बनाम कुजू के बीच खेला गया। इसमें रजरप्पा की टीम एक गोल से जीत हासिल की। जबकि तीसरा मैच बीएनके बनाम मगध आम्रपाली के बीच खेला जाना था। इसमें बीएनके की टीम को वाॅकओवर दिया गया।
समारोहमें ये थे उपस्थित
उद्घाटनके मौके पर सीसीएल बरका-सयाल जीएम आॅपरेशन केपी सिंह, एसओपी वीएसपी सिन्हा, एसओसी सैयद विलायतुल्लाह, एएफएम एसके अग्रवाल, आरआर श्रीवास्तव, बिरसा पीओ विभूतिभूषण मिश्रा, उरीमारी पीओ प्रशांत वाजपेयी, सयाल पीओ उमाशंकर सिंह, भुरकुंडा पीओ पीके सिन्हा, सीनियर आॅफिसर पीएंडए आरके डोरा, एसके सतपति, राजेश कैमी, आईडीपी सिंह, संजय कुमार, दिलीप यादव, संजीव बेदिया, देवेंद्र कुमार सिंह, रामाशंकर साही, सुखदेव प्रसाद, सतीश सिन्हा, अशोक शर्मा, एसएन झा, वृजकिशोर राम, खजांची राम, मोहन मांझी, संजय करमाली, सुरज बेसरा, अजय पाण्डेय सहित कई अधिकारी, कर्मी विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधि मौजूद थे। वहीं इधर फुटबाॅल प्रतियोगिता को सफल बनाने में दिन-रात की मेहनत से सीसीएल बरका-सयाल के रोतीन दता, केदार राम, निर्णायक मंडल के शिवलाल महतो, मंगल राम, शनिचर मांझी, शैलेंद्र, गंगेश्वर महतो, मेघलाल, पिंटू सहित कई लोगों ने सराहनीय योगदान निभा रहे हैं।