पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निदेशक कार्मिक का विरोध करेगा दिझाकोमयू

निदेशक कार्मिक का विरोध करेगा दिझाकोमयू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुरकुंडा| दिझारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन बरका-सयाल क्षेत्र की बैठक मंगलवार को सौंदा डी स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से यूनियन के केंद्रीय सचिव सह बरका-सयाल के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखदेव प्रसाद उपस्थित थे। बैठक में कहा गया कि आगामी 12 फरवरी को सयाल हिल व्यू स्टेडियम में आयोजित अंतर क्षेत्रीय स्तर फुटबाॅल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बतौर अतिथि आगमन के दौरान यूनियन सीसीएल के कार्मिक निदेशक आरएस महापात्र को काला झंडा दिखाने का काम करेगी। यूनियन के केंद्रीय सचिव सुखदेव प्रसाद ने कहा कि कार्मिक निदेशक आरएस महापात्र के दोहरी नीति के कारण पीआर से टीआर के मजदूरों को अभी तक वित्तीय भुगतान नहीं किया गया है। भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री को भी पिछले छह माह से कार्मिक निदेशक झूठा आश्वासन देकर ठगने का काम किया है। बरका-सयाल क्षेत्र में भुरकुंडा के मजदूरों को इसका लाभ दे दिया गया है। लेकिन सयाल और उरीमारी के मजदूरों के साथ भेदभाव की नीति अपनाई जा रही है। उरीमारी परियोजना और बिरसा परियोजना के विस्थापितों के जमीन पर प्रबंधन खनन कार्य कर रही है। उन्हें भी नौकरी देने के नाम पर छलने का काम किया जा रहा है। उक्त दोनों मुद्दों को लेकर यूनियन बाध्य होकर काला झंडा दिखाकर विरोध प्रकट करेगी। बैठक की अध्यक्षता कैलाश प्रसाद और संचालन भुन्नु सिंह ने किया।

खबरें और भी हैं...