संगिनी महिला मंडल ने बांटे कंबल
भुरकुंडा | सीसीएलबरका-सयाल क्षेत्र के संगिनी महिला मंडल ने मंगलवार को बलकुदरा आउट सोर्सिंग प्रोजेक्ट के समीप 50 गरीब और असहायों के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल का वितरण महिला मंडल की अध्यक्षा रीता चंदा ने किया। इस अवसर पर रीता चंदा ने कहा कि महिला मंडल सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती आई है। मौके पर अनिता शर्मा, सोफिया सैय्यद, सुधा सिन्हा, मधुमिता मिश्रा, रीता वाजपेयी, रश्मि रामा, अंजुमन अंसारी, संजू कुमार, शहनाज जलाल, मैनेजर एएन सिंह, पीएलआर के प्रबंधक देवेंद्र रेड्डी, नागेश राव, विक्रांत कुमार, नवीन कुमार मौजूद थे।