- Hindi News
- श्रीश्री प्राचीन हनुमान मंदिर का स्थापना दिवस
श्रीश्री प्राचीन हनुमान मंदिर का स्थापना दिवस
भुरकुंडा | मेन रोड स्थित श्रीसाईं आश्रम सह धर्मशाला में गुरुवार को भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। इसके पूर्व पुरोहित जनार्दन पंडित ने पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सांई बाबा की पूजा-अर्चना संपन्न कराया। तत्पश्चात भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा में सैकड़ों महिला-पुरुष एवं बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष जगतार सिंह, सचिव हरिनारायण साहनी, मनोज सांई, अशोक सोनी, कृष्णा यादव, मदन सांई, धर्मेंद्र कुमार, बिन्नू शर्मा, संजय कुमार, नंदलाल, अशोक ठाकुर, परमजीत कौर, इंदु देवी, प्रह्लाद पांडेय, संतोष, हरभजन कौर, मंजू देवी, बनवारी सिंह, कमलेश कौर सहित अन्य लोगों का विशेष योगदान रहा।
स्थापना दिवस पर महाआरती में शामिल महिलाएं।
भास्कर न्यूज | बरकाकाना
नयानगरथाना चौक स्थित दक्षिणमुखी श्रीश्री प्राचीन हनुमान मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस समारोह पर आयोजित 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन गुरुवार को विधिवत समाप्त किया गया। जहां पुजारी सुजीत पांडेय और गिरी बाबा ने उपस्थित लोगों को विधिवत पूजा अर्चना कराई। मंदिर परिसर में जुटे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने संयुक्त रूप से हवनादि कार्यक्रम में भाग लिया। पूर्णाहुति के साथ ही प्राथम स्थापना समारोह को संपन्न किया गया। समारोह समाप्ति के दौरान आयोजक मंडली द्वारा महाभंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं के बीच भोग प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे बड़े आस्था के साथ लोगो ने ग्रहण किया। मौके पर मुख्य रूप से उदयनाथ मिश्रा, सुदर्शन महतो, दीपक कुमार, हरि र|म, नमोनारायण यादव, रमेश अग्रवाल, ज्योति सिंह, संजय लाला, संतोष कुमार, सतपाल बोहरा, रीता देवी, मालती देवी, कलावती देवी, रजनी कुमारी, बजरंग अग्रवाल, विजय सिंह, बालकेश्वर सिंह, रंजीत राम, अमित आनंद, दिलीप सिंह सहित बजरंग कमेटी की सदस्य शामिल थे।