पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘पैगंबर मोहम्मद सबके लिए’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन

‘पैगंबर मोहम्मद सबके लिए’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | भुरकुंडा

रीवरसाईड स्थित इसलामिया हाई स्कूल में गुरुवार की देर शाम पैगंबर मुहम्मद सबके लिए विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मुख्य रूप से मो इसराइल, जुबली कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आरके दास उपस्थित थे। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मो. इसराइल साहब ने कहा कि मुहम्मद 23 वर्ष की अपनी पैंगबराना जिंदगी में लाखों इंसानों की जिंदगियां बदल दी। उन्होंने विशुद्ध एकेश्वरवादी बनाया। एक नयी सामाजिक और राजनीतिक व्यवस्था बनाई।

अपने अमल से सारी दुनिया को दिखा दिया कि आपके द्वारा पेस किए गए उसूलों के आधार पर कैसा समाज और जीवन बनता है। पैगंबर मुहम्मद साहब ने सारी दुनिया को शांति, भाईचारगी और अमन का संदेश दिया। जुबली कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आरके दास ने कहा कि धर्म एवं विश्वास आस्था का विषय है। ईश्वर से जुड़ने के लिए आत्म शुद्धि की जरूरत है। मंच संचालन कदरतुल्लाह खान ने किया। मौके पर एसजे अख्तर, केडी सिंह, यूएस पांडेय, मौलाना नासीरउद्दीन कासमी, नसीम अख्तर, जमील अख्तर,खुर्शीद आलम, मो. इजहार, हबीबुल्लाह कासमी, मो. रफीक, डॉ. क्यू अली, रसीद, हसन, युसुफ, जफरूल, नजरुल, इबरार, जानकी ठाकुर, ओम प्रकाश, अवधेश, राजेश, असीम सरकार, रामसूरत, ललन, द्वारिका प्रसाद सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।