पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोयलांचल संघर्ष संयुक्त मोर्चा की बैठक

कोयलांचल संघर्ष संयुक्त मोर्चा की बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोयलांचलसंघर्ष संयुक्त मोर्चा की बैठक गुरुवार को न्यू सरदार कॉलोनी में आयोजित की गई। बैठक में बलकुदरा खुली खदान में अविलंब रोड सेल चालू करवाने, कोयलांचल के बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। कहा गया कि मोर्चा उक्त मुद्दों को लेकर प्रबंधन को ज्ञापन सौंपेगा। प्रबंधन मोर्चा के मांगो पर सकारात्मक पहल नहीं करती है तो आगामी 21 फरवरी को भुरकुंडा कोलियरी पीओ कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता संजय वर्मा और संचालन राजकिशोर सिंह ने किया। मौके पर रवि दीप, नरेश नायक, जगरनाथ पासवान, मो सज्जाद, किशोर नायक, देव नारायण कोल, सिमू शर्मा, उदय मालाकार, निरजंन पटेल, संजीत राम, जगतार सिंह, काला बाबू, शंकर सिंह, रतनी देवी, शीला देवी, कारी देवी, शशि कुमार, भोला करमाली, कृष्णा मिर्धा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।