- Hindi News
- जेएम कॉलेज में तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता प्रारंभ
जेएम कॉलेज में तीन दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता प्रारंभ
सफल प्रतिभागियों को तीन मार्च को पुरस्कृत किया जाएगा
भास्करन्यूज | भुरकुंडा
जेएमकॉलेज भुरकुंडा में गुरुवार को तीन दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन भुरकुंडा थाना प्रभारी विमल प्रकाश तिर्की ने मशाल जलाकर किया। तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य प्राे. रामानुज सिंह ने स्वागत भाषण दिया। कॉलेज के छात्रों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रतियोगिता में लड़का-लड़की ग्रुप में 100, 200, 400, लांग जंप, हाई जंप, डिस्कस थ्रो, जेवलिंग सहित अन्य खेलों का आयोजन किया गया। संचालन खेल प्रशिक्षक हृदय नारायण सिंह ने किया। प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को आगामी 3 मार्च को कॉलेज में आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। मौके पर श्रीप्रकाश सिंह, संजीव कुमार बाबला, अनिल सिंह, लखनलाल मोदी, वीएसवी र|म, विजय सिंह, मुरलीधर सिंह, ज्ञानेंद्र दुबे, एनके सिंह, एसके सिंह, लीला सिंह, सावित्री विश्वकर्मा, नीला सिंह, शमां बेगम, नरेंद्र सिंह, डॉ. अशोक सिंह, अजीत झा सहित दर्जनों शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद थे।