पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन स्कूल में तीन दिवसीय अंग्रेजी कार्यशाला

अग्रसेन स्कूल में तीन दिवसीय अंग्रेजी कार्यशाला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुरकुंडा |श्रीअग्रसेन स्कूल में गुरुवार से तीन दिवसीय अंग्रेजी कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. संजय सिन्हा और बच्चों के माताओं ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य संजय सिन्हा ने कहा कि मां ईश्वर के समान होती है। मां ऐसी अनमोल र| है जिससे हमें जीवन, संसार का दुर्लभ और महत्वपूर्ण ज्ञान प्राप्त होता है। माता अभिभावक अंबिका दास, पिंकी साव, रेखा अग्रवाल, गंगा देवी, आसमां परवीन, कलावती टोप्पो, किरण देवी, पोम्पी डे ने कहा कि इस तरह के कार्यशाला का आयोजन होने से अभिभावकों को भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है। कार्यक्रम का संचालन रितिका ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरिता सिंह, रजनी कौर, गीता कुमारी, किट्टू कुमारी, रिंकू सिन्हा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। इधर विद्यालय में एआईएसएससीई 2015 के तहत गुरुवार से शनिवार तक विशेष क्लासेस शुरू किए गए। जिसमें रांची गुरुकुल क्लासेस के बीके सिन्हा एवं पीके राय ने 12वीं कक्षा के बच्चों को भौतिकी, गणित, रसायन और जीव विज्ञान विषय से संबंधित जानकारियां दी।