- Hindi News
- काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ 19 से
काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ 19 से
यज्ञ को सफल बनाने में जुटे हैं
महायज्ञको सफल बनाने में पुरोहित निवेदन तिवारी, हरि कुमार, विजय राम, अमित कुमार सिंह, रविश कुमार, नवल किशोर, रविजीत श्रीवास्तव, रूनित , राजेश, मन्नू दास, संजय रवि, दीपू, नरेंद्र सिन्हा, उमेश सिंह, अरूण कुमार, संजय सिंह, वरूण कुमार, मनीष दास, राकेश दास, विनोद, जितेंद्र प्रसाद, प्रेम सिंह, सुजीत राय, मिथलेश महतो, उत्तम, सुजीत कुमार, तुलसी साव, राेहित महतो, रवि, अनिल सिंह, अमन झा, मिंटू बक्सी सहित दर्जनों लोग जुटे हैं।
भास्कर न्यूज | भुरकुंडा
रीवरसाइड शिव मंदिर प्रांगण में नवनिर्मित मां काली मंदिर में प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर नौ दिवसीय मां भगवती काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ 19 फरवरी से शुरू होगा। महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति की बयार बह रही है। मंदिर परिसर काे आकर्षक ढंग से सजाने और संवारने का काम किया जा रहा है। महायज्ञ को संपन्न कराने के लिए वाराणसी से यज्ञाचार्य पंडित डॉ. अजय हरि शुक्ल वेदाचार्य सहित अनेक सहयोगियों आएंगे।
नौदिवसीय महायज्ञ में होंगे ये धार्मिक अनुष्ठान : नौदिवसीय मां भागवती काली मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ 19 फरवरी काे भव्य कलश यात्रा और मंडप प्रवेश के साथ होगा। 20 फरवरी को अग्नि प्रज्जवलित, चंडी पाठ प्रारंभ, अग्नि परिक्रमा, 21-22 एवं 23 फरवरी को नित्य पूजन, अग्नि परिक्रमा, संध्या आरती, श्रीमद भागवत कथा, 24 फरवरी को देवी अधिवास, संध्या आरती, श्रीदेवी भगवत कथा, 25 फरवरी को पुष्प अधिवास, संध्या आरती, श्रीदेवी भगवत कथा, 26 फरवरी को प्रतिमा नगर भ्रमण, अग्निवास, 27 को देवी प्राण-प्रतिष्ठा, मातृका पूजन, नवग्रह पूजन, बलिदान, हवन, महाभोग एवं विशाल भंडारा के साथ महायज्ञ संपन्न होगा।