फरवरी माह में ही लक्ष्य प्राप्त
उरीमारी | सीसीएलबरका-सयाल प्रक्षेत्र को सीसीएल मुख्यालय से वित्तीय वर्ष 2014-15 में कुल कोयले का उत्पादन लक्ष्य 24 लाख 42 हजार 674 मीट्रिक टन दिया गया है। इसमें प्रक्षेत्र को 31 मार्च तक कोयले का उत्पादन लक्ष्य पूरा करना है। इसके तहत सयाल डी परियोजना नेे 90 हजार में 77 हजार 575, उरीमारी यू/जी नेे 70 हजार में 52 हजार 614, सौंदा डी कोलियरी ने 60 हजार में 50 हजार 125 भुरकुंडा यू/जी ने 1 लाख 50 हजार में 85 हजार 441 मीट्रिक टन कोयले का अभी तक उत्पादन किया है। साथ ही आउटसोर्सिंग से चलने वाली खदानों में भुरकुंडा ने 96 हजार 488 में 40 हजार बिरसा ने 5 लाख 25 हजार 640 में 1 लाख 84 हजार 44 मीट्रिक टन कोयले का उत्पादन किया है। वहीं खुली खदानों में उरीमारी ने 8 लाख 8 हजार 874 में 16 लाख 46 हजार 770, बिरसा ने 2 लाख 86 हजार 354 में 3 लाख 79 हजार 782 भुरकुंडा ने 42 हजार 603 में 1 लाख 56 हजार 33 मीट्रिक टन कोयले का लक्ष्य से अधिक जनवरी माह में ही उत्पादन कर प्रक्षेत्र को मुनाफा से पाट दिया है।