पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुखिया से ग्रामीणों ने की शौचालय निर्माण की मांग

मुखिया से ग्रामीणों ने की शौचालय निर्माण की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुरकुंडा | बासलथाना अंतर्गत लबगा पंचायत के रसदा अंबा टोला में गुरूवार को ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुखिया जितेंद्र मुंडा उपस्थित थे। बैठक में ग्रामीणों ने मुखिया जितेंद्र मुंडा से अंबा टोला में पुन: शौचालय निर्माण कार्य को चालू करवाने की मांग की। मुखिया ने कहा कि सरकार द्वारा शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपया दिया जा रहा है। स्वच्छता समिति ने लाभुकों से एक हजार रूपया बेहतर निर्माण कार्य के लिए लिया था। लाभुकों का एक हजार रूपया वापस कर दिया जाएगा और सरकार द्वारा दिये जा रहे राशि से ही शौचालय का निर्माण किया जाएगा। मौके पर रामदास गोप, मुखलाल, सूरज साव, आनंद कुमार, मिठू करमाली, बिहारी साव, विमल देवी, नारायण साव, देवंती देवी मौजूद थे।