इंटर की छात्रा ने आत्महत्या कर ली
भुरकुंडा | रीवरसाइड शिवनगर काॅलोनी में शनिवार की रात इंटर की छात्रा ने गले में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। शिवनगर काॅलोनी निवासी रविंद्र कुमार सिंह की 17 वर्षीय पुत्री सह इंटर की छात्रा सुप्रिया कुमारी ने रात में अपने घर के छत से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उस वक्त घर में सिर्फ मृतका की तीन छोटी बहनें थीं। माता-पिता शादी के सिलसिले में गांव गए हुए थे। सुबह छोटी बहन उठी तो देखा कि सुप्रिया फंदे से लटकी हुई है। पुलिस ने छात्रा के शव को अपने कब्जे में कर लिया है।