बिरसा परियोजना के नए कार्यालय का उद्घाटन
उरीमारी | सीसीएलबिरसा परियोजना के नए कार्यालय का उद्घाटन डीएवी पब्लिक स्कूल उरीमारी के समक्ष शुक्रवार को किया गया। बरका-सयाल महाप्रबंधक प्रकाश चंदा ने नारियल फोड़ फीता काटकर उद्घाटन किया। उनके साथ उनकी प|ी रीता चंदा उपस्थित थी। महाप्रबंधक प्रकाश चंदा ने कहा कि नया परियोजना कार्यालय से काफी सुविधाएं मिलेंगी। मौके पर सीसीएलएसओपी वीएसपी सिन्हा, एसओसी सैयद विलायतुल्लाह, बिरसा पीओ विभूतिभूषण मिश्रा, उरीमारी पीओ प्रशांत वाजपेयी, सयाल पीओ उमाशंकर सिंह, भुरकुंडा पीओ पीके सिन्हा, सीनियर आॅफिसर पीएंडए आरके डोरा, एसके सतपति, आईडीपी सिंह, संजय कुमार, डीएन प्रसाद, दिलीप यादव, संजीव बेदिया, सुखदेव प्रसाद, सतीश सिन्हा, पोटंगा पंचायत की मुखिया पारो देवी, एसएन झा, वृजकिशोर राम, मोहन मांझी, सूरज बेसरा, दसई मांझी, गहन टुडू, चरका करमाली, प्रवीण शर्मा सहित कई अधिकारी, कर्मी यूनियन प्रतिनिधि के लोग मौजूद थे।