आस्था का प्रतीक है सबसे ऊंची मां काली की प्रतिमा
भुरकुंडा | थानाचौक स्थित मां काली का मंदिर कोयलांचल सहित पूरे झारखंड में आस्था का प्रतीक माना जाता है। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की मन्नतें पूरी होती हैं। वर्ष 2013 में मंदिर में मां काली की 25 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। कोयलांचल ही नहीं पूरे झारखंड में मां काली की यह सबसे ऊंची प्रतिमा है।