पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूंजीपतियों के लिए चरागाह बन गया है झारखंड: राघवन रघुनंदन

पूंजीपतियों के लिए चरागाह बन गया है झारखंड: राघवन रघुनंदन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलफिल्ड मजदूर यूनियन भुरकुंडा शाखा का सम्मेलन बुधवार को कमला सिन्हा सभागार गेस्ट हाउस रीवर साईड में आयोजित किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि यूनियन के अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह, महामंत्री राघवन रघुनंदन और विशिष्ट अतिथि राजद के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा और यूनियन के केंद्रीय सचिव सह सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य उदय कुमार सिंह उपस्थित थे। भुरकुंडा कोलियरी का वार्षिक रिर्पोट बैजनाथ कुमार ने पेश किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री राघवन रघुनंदन ने कहा कि देश के बड़े पूंजीपतियों के लिए झारखंड चरागाह बन गया है। केंद्र सरकार यूनियन की राजनीतिक शक्ति छीनने पर आमदा है। मजदूरों के हित के प्रति कोफिमयू हमेशा सजग रहा है। आगामी 29 मार्च को कोयला उद्योग में आहूत हड़ताल में शामिल होने का निर्णय केंद्रीय कमेटी लेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यूनियन को मजबूत बनाने और मजदूरों की समस्या का समाधान कराने पर बल दिया। सम्मेलन का संचालन अशोक गुप्ता ने किया। सम्मेलन में कई प्रस्ताव भी पारित किए गए। मौके पर रंजीत पांडेय, अनिल कुमार, संजय यादव, अशोक शर्मा, देवेंद्र सिंह, शिव शंकर सिंह, अजय पांडेय, आईडीपी सिंह, शशिभूषण तिवारी, रमेश यादव, प्रेम कुमार साहू, संतोष यादव, अलाउद्दीन मंसूरी, शाहिद सिद्दिकी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

आउटसोर्सिंग बढ़ने से मजदूरों के भविष्य पर मंडरा रहा खतरा: गौतम सागर राणा

सम्मेलनमें राजद के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने कहा कि झारखंड के रघुवर सरकार पर पूंजीपतियों का दबाव है। यह सरकार मजदूर और किसानों के हित में काम नहीं करेगा। नार्थ कर्णपुरा क्षेत्र में उग्रवादियों को सक्रियता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि आउट सोर्सिंग बढ़ने से मजदूर और यूनियन के भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है।

यूनियनमजदूर हित के लिए करे काम: गिरिनाथ

कोफिमयूके केंद्रीय अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह ने कहा कि 29 मार्च के हड़ताल में कोफिमयू शामिल होगा या नहीं यह केंद्रीय कमेटी तय करेगी। उन्होंने यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मजदूर हित में काम करने की बात कही।

मजदूरहित से नहीं होगा कोई समझौता : उदय सिंह

कोफिमयूके केंद्रीय सचिव सह सीसीएल सेफ्टी बोर्ड के सदस्य उदय कुमार सिंह ने कहा कि यूनियन मजदूरों के हित से कोई समझौता नहीं करेगा। कोल इंडिया प्रबंधन जल्द 10वां वेतन समझौता कराए।

यूनियनमें दर्जनों शामिल

कोफिमयूके सम्मेलन में राजेश सिन्हा, संजीव कुमार बाबला के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। नये सदस्यों को केंद्रीय अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह, महामंत्री राघवन रघुनंदन ने माला पहनाकर स्वागत किया।

सम्मेलनमें ये थे उपस्थित

सम्मेलनमें विक्रमा मिश्र, जुगल नायक, अमित साहू, सुरेश, मनोज कुमार, गंगा नोनिया, दिलीप कुमार सिंह, बैजू साव, अमित कुमार पांडेय, जीबला गंझू, बिरेंद्र कुमार सिंह, बेला शर्मा, राजाराम बेदिया, चिंतामणी, पुरी राम सतनामी, बिरेंद्र कुमार सिंह, गौरी शंकर महतो, मंजीत रंजन, हरिशंकर पांडेय, बिंदा दुबे, सुरेश मल्लाह, गौरी शंकर महतो, शंकर घासी, अनवर हुसैन, जयप्रकाश उरांव, बैजनाथ कुमार, मनोज कुमार राम, जितेंद्र नोनिया, रंजन पासवान, विजय महतो, कन्हैया सिंह यादव, रविंद्र सिंह प्रकाश वर्मा सहित दर्जनों यूनियन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल थे।

सम्मेलन के दौरान एकजुटता दिखाते कोफिमयू के नेतागण।

खबरें और भी हैं...