भुरकुंडा में राजद प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
भुरकुंडा | रीवरसाईड भुरकुंडा में राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा का स्वागत किया गया। रामगढ़ जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार साहु के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसान और मजदूर इस देश में सबसे उपेक्षित हैं। झारखंड की स्थिति काफी बिगड़ी हुई है। राज्य में भ्रष्टाचार और नौकरशाही का बोलबाला है। राज्य स्थिति कैसे सुधरे इसके लिए झारखंड सरकार पर दबाव बनाने की आवश्यकता है। मौके पर अर्जुन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी, रमेश यादव, संतोष यादव, अलाउद्दीन मंसूरी, जानकी ठाकुर, संतोष मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।