पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेएम काॅलेज में रक्तदान पर सेमिनार

जेएम काॅलेज में रक्तदान पर सेमिनार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुरकुंडा | जेएमकाॅलेज भुरकुंडा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक के तत्वावधान में गुरूवार को रक्तदान पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में बतौर मुख्य वक्ता सीसीएल के डाॅ. जेड आई खान उपस्थित थे। सेमिनार में डाॅ. जेड खान ने कहा कि आपका दिए हुए खून की एक-एक बूंद किसी की जिंदगी बचाने का काम सकती है। उन्होंने युवाओं को रक्तदान के फायदे के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. अशोक कुमार सिंह और स्वयं सेवक अमन हेम्ब्रम ने किया। मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य रामानुज सिंह, डाॅ. अनिल सिंह, एलएल मोदी, वीएसवी र|म, सरोज सिंह, मुरलीधर सिंह, बिरेंद्र सिंह, बिनोद सिंह, बाबू लोटन, सरताज आलम, अंकिता सिन्हा, गीता, अर्चना राव, श्वेता, सलोनी पांडेय सहित दर्जनों स्वयंसेवी और समस्त शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...