पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विस्थापित प्रभावित समिति ने पीओ को सौंपा ज्ञापन

विस्थापित प्रभावित समिति ने पीओ को सौंपा ज्ञापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुरकुंडा | विस्थापितप्रभावित संघर्ष समिति सीसीएल भुरकुंडा कोलियरी में गुरूवार को परियोजना पदाधिकारी को सात सूत्री मांग-पत्र सौंपा। सौंपे गए मांग-पत्र में भुरकुंडा कोलियरी अंतर्गत बलकुदरा उत्खनन परियोजना से उत्पादित 80 प्रतिशत कोयले का संप्रेषण रोड सेल के माध्यम से करने, विस्थापित प्रभावित गांव के रैयत और स्थानीय बेरोजगारों की भागीदारी सुनिश्चित करने, पीएलआर कंपनी में रैयतों को रोजगार मुहैया कराने, बलकुदरा उत्खनन परियोजना के आसपास के गांवों में सीएसआर के तहत विकास कार्य करने, मदनाटांड़ में वर्षों से रह रहे परिवारों को पुनर्वास की सुविधा देने सहित सात मांग शामिल हैं। ज्ञापन में कहा गया कि प्रबंधन 10 दिनों के अंदर समिति के मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं करती है तो बाध्य होकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन समिति के संयोजक मंडल के सदस्य जयदेव सिंह ने सौंपा।

खबरें और भी हैं...