पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भूगोल विज्ञान के क्षेत्र में है भरपूर रोजगार

भूगोल विज्ञान के क्षेत्र में है भरपूर रोजगार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुजू | छोटानागपुरमहाविद्यालय रामानगर रामगढ़ में सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्घाटन विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. जे भगत द्वारा किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि भूगोल एक व्यवहारिक विज्ञान है। इस विषय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए रोजगार की कोई कमी नहीं है। कार्यक्रम को कॉलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. अवधेश मिश्रा और डॉ. राजेश कुमार दीवान ने भी संबोधित किया। सेमिनार की अध्यक्षता डाॅ. कैलाशपति पांडेय ने की। मौके पर जेएम कॉलेज और जुबली कॉलेज भुरकुंडा, चितरपुर कॉलेज, आईजीएसआई कॉलेज मांडू और सीएन कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उक्त विषय पर निबंध प्रस्तुत किया। जिसमें लवली कुमारी प्रथम, पिदु कुमारी द्वितीय और विजय कुमार मंडल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर डॉ. कांता सोबती, डॉ. केएन चतुर्वेदी, डॉ. सुरेश प्रसाद पाल, प्रो. जे महतो सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं...