- Hindi News
- श्री अग्रसेन स्कूल के बच्चों ने शैक्षणिक भ्रमण का उठाया लुत्फ
श्री अग्रसेन स्कूल के बच्चों ने शैक्षणिक भ्रमण का उठाया लुत्फ
राजभवन में अशोक उद्यान के फूलों को देखते बच्चे।
भुरकुंडा | श्रीअग्रसेन स्कूल पटेल नगर के बच्चों को रविवार को शैक्षणिक भ्रमण के लिए रांची ले जाया गया। जहां बच्चों ने राज भवन में अकबर उद्यान, अशोक उद्यान महात्मा गांधी औषद्यीय उद्यान, मूर्ति उद्यान सहित विभिन्न किस्मों के फूलों को देखा। बच्चों ने वहां हरे और काले गुलाब सहित रूद्राक्ष का वृक्ष देखा। इसके बाद बच्चों ने मछली घर के एक्वा वर्ल्ड में चल रहे उद्यान मेला आैर झूलों का भी भरपूर आनंद उठाया। म्युजिकल फाउंडेशन में बच्चों ने संगीत की धुन पर पानी की थिरकन और ऑस्ट्रेलियन पक्षी इनू देखकर काफी आनंदित हुए। बच्चों ने जादूगर विजय कुमार का म्युजिक शो का भी आनंद उठाया। शैक्षणिक भ्रमण में यश, देव, अक्षत, निखत, अस्मित, निखत, स्वीटी, सम्राट, सोनल, परी, आदर्श सहित दर्जनों बच्चे शामिल थे। भ्रमण में रश्मि तिवारी, सरिता सिंह, किटू मुखर्जी, रिंकू सिन्हा, गीता कुमारी, रजनी कौर, आभा मंडल, शिखा सिंह, रागिनी राजपूत, नाजिया तौहीद, विजय शर्मा सहित दर्जनों शिक्षक-शिक्षिका मौजूद थे।