पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने का निर्णय

स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने का निर्णय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुरकुंडा | बासल थाना अंतगर्त सुदूरवर्ती ऐतियातु गांव में सोमवार को बेदिया समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 10 फरवरी को कोठार में बेदिया विकास परिषद के स्थापना दिवस समारोह में भारी संख्या में शामिल होने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि स्थापना दिवस को सफल बनाने के लिए प्रखंड के गांव में जा-जाकर समाज के लोगों को जागरूक करने का काम किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता किशोर बेदिया और संचालन रोहित बेदिया ने किया। मौके पर केंद्रीय सदस्य चरेंद्र बेदिया, राजेंद्र महतो, रविंद्र बेदिया, बैजनाथ बेदिया, शिवनाथ बेदिया, गोवर्धन बेदिया, संजय बेदिया, उमेश बेदिया, रमेश बेदिया, भूषण बेदिया, कौलेश्वर बेदिया, अर्जुन बेदिया, मुकेश बेदिया, सबिता कुमारी, संगीता कुमारी, मनिता कुमारी, पिंकी कुमारी, शिव शंकर, दीपक, मुकेश, अनिल सहित अन्य मौजूद थे।